मिर्जापुर, जनवरी 6 -- मिर्जापुर। जिले में मंगलवार को सुबह आठ बजे से ही धूप हो जाने से लोगों को थोड़ी सी राहत मिल गई। नगर के बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। वहीं, शाम चार बजे के बाद फिर गलन शुरू हो गई। इससे राहगीरों और अन्य लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ठंड और गलन से बचने के लिए लोग अलाव जलाकर बैठ गए। सुबह कोहरे से अप एवं डाउन की अधिकतर गाड़ियां विलंबित रहीं, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्री ट्रेन के इंतजार में काफी देर तक प्लेटफार्म पर बैठे रहे। जिले का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जिले के लोगों को मंगलवार को सुबह ग्यारह बजे के बाद गलन और कोहरे से राहत नहीं मिल गई। बेहतर धूप हो जाने से कुछ देर के लिए गलन गायब हो गई। दोपहर में लोग धूप सेकने के लिए छत पर पहुंच गए। वहीं घर ...