श्रावस्ती, मई 4 -- श्रावस्ती, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में सोमवार को मौसम अचानक बदल गया। सुबह तेज धूप और पुरवाई हवा के साथ दिन की शुरुआत हुई लेकिन कुछ ही घंटों में मौसम ने पलटी मार ली। आसमान में घने बादल छा गए और चारों तरफ अंधेरा हो गया। देखते ही देखते पश्चिम दिशा से तेज आंधी आई और झमाझम बारिश शुरू हो गई। शनिवार की रात कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई थी। रविवार को मौसम पूरी तरह साफ रहा। सोमवार सुबह भी धूप खिली रही और तेज पुरवाई हवा चलती रही। लेकिन सुबह नौ बजते-बजते आसमान का रंग बदलने लगा। यह भी पढ़ें- Lucknow Weather: लखनऊ में सुबह होते ही अंधेरा; आंधी के साथ जोरदार बारिश, कई इलाकों में बिजली गुल घने बादलों ने सूरज को ढक लिया और चारों ओर घना अंधेरा छा गया।पश्चिम दिशा से तेज पछुआ आंधी आई और उसके साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.