मुजफ्फर नगर, मार्च 11 -- मुजफ्फरनगर। पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही तपिश के बीच मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह की शुरुआत आसमान में छाई धुंध और हलके बादलों के साथ हुई, जिससे लोगों को मार्च के महीने में भी हल्की ठंडक का अहसास हुआ। तेज हवाओं के चलते दृश्यता कम रही और वातावरण में नमी दर्ज की गई। हालांकि, मौसम का यह मिजाज ज्यादा देर नहीं टिका। सुबह 9 बजे के बाद जैसे ही सूरज निकला, धूप की तपिश ने अचानक गर्मी बढ़ा दी। बादलों और धूप की इस लुका-छिपी ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। मौसम में आए इस अचानक बदलाव और उतार-चढ़ाव के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। डॉक्टर इसे सीजनल चेंज बता रहे हैं, जिसके चलते लोग तेजी से बुखार, सर्दी, खांसी और जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। चिकित्सकों ने सलाह दी है कि इस बदलते मौसम में ठंडी चीजों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.