सुबह तेज धूप से आफत, दोपहर बाद बारिश से राहत
सोनभद्र, जून 2 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में मंगलवार को सुबह तेज धूप निकलने से लोग गमी से परेशान रहे, वहीं दोपहर बाद तेज हवा के साथ हुई बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। पिछले दो दिनों से निकल रही तेज धूप से लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। वहीं दोपहर बाद बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है। सोनांचल में पिछले दो दिनों से तेज धूप निकल रही थी। तेज धूप के कारण लोगों का उमस भरी गर्मी से होल बेहाल रहा। मंगलवार को भी सुबह तेज धूप निकली। तेज धूप के कारण बढ़ी गर्मी से लोग पसीने से तर बतर नजर आए। वहीं दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। देखते ही देखते आसमान में बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी। कुछ ही देर बाद तेज हवा के साथ बारिश भी शुरु हो गई। लगभग आधा घंटे तक कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। बारिश के कारण लोगों ने उमस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.