सोनभद्र, सितम्बर 23 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में कभी धूप कभी बारिश से से मौसमी बीमारियों की का प्रकोप बढ़ गया है। मौसमी बीमारियों से पीड़ितों की संख्या अस्पतालों में अधिक देखने को मिल रही हैं। अस्पतालों में इस समय सर्दी, जुकाम, बुखार और उल्टी-दस्त के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। सोनांचल में बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकली रही। दिन में अचानक मौसम ने करवट लिया और आसमान में बादल छा गए। देखते ही देखते दोपहर बाद तेज बारिश शुरु हो गई। लगभग पांच मिनट हुई तेज बारिश से लोगों ने उमस से थोड़ी राहत महसूस की। वहीं कभी धूप तो कभी बारिश के कारण मौसमी बीमारियों से पीड़ितों की संख्या बढ़ रही है। मेडिकल कालेज अस्पताल के साथ ही निजी अस्पतालों में भी मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक देखी जा रही है। मेंडिकल कालेज अस्पताल के ओपीडी में प्रतिदिन 50...