प्रयागराज, जुलाई 14 -- गंगा और यमुना के जलस्तर में मंगलवार सुबह हुई तेजी से बढ़ोतरी ने तटीय इलाकों के लोगों की चिंता बढ़ा दी। हालांकि शाम तक दोनों नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी की रफ्तार थम गई और जलस्तर धीमी रफ्तार से कम होने लगा। जिससे प्रशासन और स्थानीय लोगों ने कुछ राहत की सांस ली। इसके बावजूद निचले क्षेत्रों के लोगों ने एहतियातन अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। सिंचाई विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार सुबह आठ बजे पिछले 24 घंटे की तुलना में नैनी में यमुना का जलस्तर 30 सेंटीमीटर बढ़ा, जबकि छतनाग में गंगा का जलस्तर 28 सेंटीमीटर ऊपर दर्ज किया गया। वहीं फाफामऊ में गंगा का जलस्तर केवल पांच सेंटीमीटर बढ़ा। रात आठ बजे तक स्थिति में बदलाव आया। नैनी में यमुना का जलस्तर एक सेंटीमीटर घट गया, जबकि फाफामऊ में गंगा का जलस्तर...