सुबह तल्ख धूप, दोपहर में आंधी के साथ पड़ी बौछारें
बहराइच, मई 13 -- बहराइच, संवाददाता। जिले में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को बेहाल किया। दोपहर तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी होती रही, जिससे सड़कों पर गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। दोपहर में अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि दोपहर करीब ढाई बजे अचानक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। तेज हवाओं के साथ काली घटाएं आसमान में छा गईं और कुछ ही मिनटों में दिन में रात जैसा अंधेरा दिखाई देने लगा। इस दौरान लगभग ढाई घंटे विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही। आंधी के साथ लगभग 15 मिनट तक हल्की से मध्यम बारिश की बौछारें पड़ीं। यह भी पढ़ें- तेज आंधी-बारिश से बदला मौसम, उमस भरी गर्मी से मिली राहत तेज हवा के कारण धूल उड़ने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अचानक बदले मौसम से बाजारों में अफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.