भागलपुर, जनवरी 3 -- भागलपुर। शनिवार की सुबह में हल्का कोहरा छाया रहा तो घर से बाहर निकले लोगों को कड़ाके की ठंड ने ठिठुरा दिया। बीते 24 घंटे में रात के तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। शनिवार को न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जबकि सुबह में कोहरा कम छाया तो सूरज ने सुबह से ही चमकना शुरू कर दिया। पूर्वाह्न करीब 11 बजे तक धूप की चमक ने कनकनी को खत्म कर दिया था। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार एवं सोमवार को शीत दिवस की स्थिति हो सकती है तो वहीं इस दौरान घना कोहरा छाया रह सकता है। दिन एवं रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.