लखीमपुरखीरी, अप्रैल 28 -- सोमवार की सुबह मौसम बदला तो राहत के आसार बन गए। पहले बादल छाए और फिर सुबह के आठ बजे तक सर्दीली हवाएं चलीं। पर मौसम सुधरने का अनुमान कुछ देर बाद ही बेकार साबित हुआ। दोपहर के साढ़े 11 बजने के बाद तेज धूप के साथ लू के थपेड़ों ने बेहाल कर दिया। पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया। गर्मी के साथ उमस और बेचैनी ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया। हालात ऐसे रहे कि जिन लोगों को जरूरी काम था, वही घरों से बाहर निकले, जबकि अधिकतर लोगों ने घर में रहना ही बेहतर समझा। पिछले कई दिनों से मौसम में उबाल के बाद सोमवार से राहत के आसार थे। यह भी पढ़ें- पारा @42 डिग्री , गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल सुबह जब लोग सोकर उठे तो उनका सामना घने बादलों से हुआ। सर्द हवाओं ने माहौल को खुशनुमा कर दिया। लेकिन दोपहर होते-होते वही हवा गर्म लू में बदल गई...