सुबह टहलने निकले युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत देवरिया में
देवरिया, जून 14 -- गौरीबाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के गौरीबाजार क्षेत्र में रविवार की सुबह टहलने निकले युवक को अज्ञात वाहन ने रौद दिया। आसपास के लोगों ने घायल युवक को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गौरीबाजार के भटौली बुजुर्ग निवासी रिंकू पासवान (36) पुत्र सीताराम रविवार सुबह गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर टहलने निकले थे। खरोह के मझनापुल पेट्रोल पंप के समीप किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। आसपास के लोग ने घायल युवक को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक मजदूरी करता था।उसकी चार पुत्रियां व एक पुत्र है। युवक के मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.