प्रयागराज, मार्च 16 -- सरायइनायत थाना क्षेत्र में रविवार को सुबह टहलने निकले शिक्षक के लापता होने से घर में खलबली मच गई। तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुरानी सराय गांव निवासी 32 वर्षीय सचिन कुमार पुत्र शिव कुमार सुबह घर के समीप इनर रिंग रोड पर टहलने निकले थे। जब वह देर तक नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। सचिन सरायइनायत बाजार स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षक हैं। उनकी अप्रैल में शादी होनी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.