सुबह झमाझम बारिश, दिन भर उमस ने किया बेहाल
बोकारो, जून 12 -- शुक्रवार की सुबह हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत की उम्मीद तो दी, लेकिन कुछ ही घंटों बाद निकली तेज धूप ने उमस भरी गर्मी बढ़ाकर लोगों को परेशान कर दिया। सुबह करीब 6.30 बजे शुरू हुई बारिश लगभग एक घंटे तक जोरदार तरीके से होती रही। इस दौरान शहर व आसपास के इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया तथा कई स्थानों पर जल जमाव की स्थिति बन गई।
बारिश के प्रभाव सुबह के समय हुई अच्छी बारिश से मौसम सुहाना हो गया था। लोग राहत महसूस कर रहे थे, लेकिन बारिश थमने के बाद धीरे-धीरे आसमान साफ होने लगा। इसके बाद निकली तेज धूप ने वातावरण में नमी बढ़ा दी, जिससे दिन भर उमस बनी रही। दोपहर के समय लोगों को गर्मी व चिपचिपाहट का सामना करना पड़ा। बाजारों व सड़कों पर निकलने वाले लोग पसीने से तरबतर नजर आए। चास प्रखंड में शुक्रवार को 10.2 एमएम वर्षा दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.