बिजनौर, मई 3 -- बिजनौर। जिले में रविवार को मौसम ने फिर करवट बदली। सुबह में आसमान में काले-काले बादल छाये रहे। ठंडी-ठंडी तेज हवाए चली। लेकिन दिन निकलते निकलते सूरज के तेवर तीखे होते चले गए। दिनभर उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को सुबह जहां लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई वहीं लोगों को दिन में तेज गर्मी के साथ उमस का भी सामना करना पड़ा। दोपहर के समय धूप के साथ चिपचिपी गर्मी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। तेज धूप और उमस के चलते दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर अपेक्षाकृत कम भीड़ नजर आई। यह भी पढ़ें- रिमझिम बारिश ने उमसभरी गर्मी से दिलाई राहत लोग जरूरी काम न होने पर घरों में ही रहने को मजबूर दिखे। उमस भरी गर्मी के कारण पंखे और कूलर भी खास राहत नह...