रुडकी, दिसम्बर 25 -- गुरुवार को भी शहर से देहात तक घना कोहरा छाया रहा है। बुधवार रात से ही कोहरा छाया गया था। दोपहर बाद हल्की धूप निकलने से लोगों को ठंड से हल्की राहत मिली। रुड़की में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सयस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कोहरे के कारण सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं। ठंड के मारे लोग अपने घरों में ही कैद रहे। बुधवार रात से ही घना कोहरा छा गया था। गुरुवार सुबह 10 बजे तक भी कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से वाहन दिन में भी लाइट जलाकर चले। दोपहर दो बजे के बाद हल्की धूप निकली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.