चंदौली, जनवरी 1 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में शीतलहर का कहर जारी है। हिमालयीय क्षेत्र में लगातार हो रही बर्फबारी से गलन में कमी नहीं आ रही है। जिससे लोगों का जनजीवन बेहाल होने लगा है। गुरुवार को जिले में सुबह घना कोहरा छाया रहा हालांकि दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत रही लेकिन हवा के चलते धूप भी बेअसर दिखी। लोग घरों की छतों और बाहर धूप सेंकते नजर आए। वहीं शाम होते ही फिर घरों में दुबक गए। सुबह घने कोहरा छाने के कारण रेल और सड़क मार्ग प्रभावित रहा। वाहनों के आवागमन में काफी परेशानी हुई। कड़ाके की ठंडी में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। जिससे लोगों को काफी मुश्किलें हो रही हैं। सुबह कोहरे के चलते राहगीरों, कामगारों, नौकरीपेशा करने वालों को घर से बाहर निकलने में काफी कठिनाई हुई। खासकर ट्रेन, बस और ऑटो से यात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.