मऊ, जनवरी 31 -- मऊ, संवाददाता। जिले में शनिवार सुबह एक बार फिर घना कोहरा छा गया। कई दिनों तक धूप खिलने के बाद मौसम में यह बदलाव आया है, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई। घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। सुबह से ही गाड़ियां हेडलाइट और इंडिकेटर का उपयोग करते हुए चलती नजर आईं। मौसम में आए इस बदलाव से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 83 दर्ज किया गया, जो 'बेहतर' श्रेणी में आता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.