शामली, मई 14 -- शामली। जनपद में बुधवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह आसमान में बादल घिर आए और हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को कुछ देर के लिए गर्मी से राहत मिली। इससे मौसम भी सुहावना हो गया लेकिन थोड़ी ही देर बाद मौसम साफ हो गया। इसके बाद हल्की धूप निकली, लेकिन दोपहर होते-होते तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। बुधवार की अल सुबह करीब सात बजे आसमान में काले बादल घिर आए और गर्जने लगे। देखते ही देखते अंधेरा सा छह गया। हल्की बूंदाबांदी भी हुई लेकिन यह कुछ समय रही। इसके बाद धीरे धीरे मौसम खुलने लगा। यह भी पढ़ें- तेज आंधी-बारिश से बदला मौसम, उमस भरी गर्मी से मिली राहत दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर निकलने वाले लोग गर्म हवाओं और चुभती धूप से बेहाल नजर आए। बड़ा बाजार, कबाड़ी बाजार, नेहरु मार्किट आदि में दोपहर के समय ग्राहकों की ...