प्रयागराज, मार्च 25 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कल्याणी देवी उपकेंद्र के अफसरों ने सुबह छह बजे अटाला इलाके में छापामारी शुरू कर दी। इससे वहां खलबली मच गई। अतरसुइया से लेकर अटाला तक चली कार्रवाई में 18 उपभोक्ता बिजली चोरी के आरोप में पकड़े गए। इनके खिलाफ बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज की गई है। कल्याणी देवी उपकेंद्र में इन दिनों लाइन लॉस बढ़ गया था। बिजली की अचानक खपत बढ़ने से जांच हुई तो पता चला कि कुछ इलाकों में कटियामारी चील रही है। एसडीओ बीएन मिश्र, जेई लवकुश बिंद और लाइनमैन शिवकुमार आदि ने अटाला में मंगलवार सुबह छापेमारी की। कई घरों में बिजली का कनेक्शन था लेकिन इसके बाद भी हीटर और फ्रीज चलाने के लिए उपभोक्ताओं ने कटियामारी की थी। इसके अलावा कुछ ऐसे घर भी मिले जिनके यहां कोई कनेक्शन नहीं था। वे सीधे खंभे से तार जोड़कर कटियामारे थे। इन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.