अलीगढ़, मार्च 3 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। इस बार होलिका दहन तीन दिन तक चला। बीच में चंद्र ग्रहण के चलते त्योहार में एक दिन बढ़ गया। इसके चलते दहन को लेकर संशय की स्थिति बनी। लोगों ने दो मार्च की रात, तीन मार्च की रात और चार मार्च को तड़के होलिका दहन किया। इसके बाद रंगों का उत्सव मनाया गया। दो मार्च को पूर्णिमा तिथि में शहरभर में रात साढ़े आठ बजे से होलिका दहन शुरु हो गया था। इस दौरान कई लोगों ने रात 12 बजे के बाद भी होलिका दहन किया। लेकिन इसमें वे लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने होलिका दहन नहीं किया। उन्होंने तीन मार्च को ग्रहण के बाद ही होलिका दहन करना उचित समझा। मंगलवार को सुबह 6:20 से सूतक लग गए। दोपहर 3:20 से शाम 06:30 तक खग्रास चंद्र ग्रहण रहा। ग्रहण का अंत संपूर्ण देश में शाम 6:47 पर हुआ। चंद्र ग्रहण का कुल समय 3 घंटा 27 मिनट रहा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.