उन्नाव, फरवरी 28 -- बीघापुर। तेज रफ्तार चारपहिया की टक्कर से घायल 37 वर्षीय युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। कोतवाली क्षेत्र के इंदेमऊ गांव निवासी 37 वर्षीय वैलेश सिंह पुत्र अवधेश सिंह शुक्रवार सुबह खेत से काम निपटाकर वह पैदल घर लौट रहे थे। इंदेमऊ-बारासगवर मार्ग पर एक तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वैलेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें बीघापुर स्थित सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल भेज दिया गया। हैलट में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की, लेकिन शुक्रवार देर रात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.