भदोही, जून 13 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में शुक्रवार की सुबह चली ठंडी बयार ने उमस भरी गर्मी से काफी राहत दी। दस बजे के बाद धूप का तेवर तल्ख हुआ तो लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल होने लगे। धूप में पड़ते ही लोगों का शरीर पसीना-पसीना हो जा रहा था। मौसम विभाग की माने तो दोपहर में अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री तो न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। धूप में पड़ते ही उमस से साइकिल सवार चकरा जा रहे थे। दोपहर में उमस का प्रभाव बढ़ा तो लोग गर्मी से बेचैन होने लगे। दोपहर में युवतियां व महिलाएं चेहरा ढंककर घर से बाहर निकलीं। बदलते मौसम के बीच किसान धान रोपाई की तैयारी में जुटने लगे हैं। कृषकों की माने तो अगार में डाली गई धान नर्सरी तैयार हो चली है। अब अन्नदाताओं को झमाझम बरसात का इंतजार रह गया है। जमकर बरसात होने के बाद खेतों में पानी लगा नहीं कि धा...