सुबह चली ठंडी बयार, दिन में धूप ने किया बेहाल
भदोही, मई 28 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में पुरवा हवा और बादलों से तापमान में भले ही चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई हो लेकिन नौतपा की तपिश और उमसभरी गर्मी से जनजीवन बेहाल है। सुबह हवा चलने से लोगों को कुछ राहत मिली लेकिन दोपहर होते-होते चिलचिलाती धूप और गर्म हवा ने लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया। बाजारों में भी दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह नौ बजे के बाद ही तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों का बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। बच्चे, बुजुर्ग और युवा हर वर्ग गर्मी से परेशान नजर आए। अस्पतालों में उल्टी, दस्त, बुखार, पेट दर्द और अन्य संक्रामक बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रचंड गर्मी के बीच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.