सुबह घर से निकले बुजुर्ग की बाग में नायलॉन के पट्टे से लटकती मिली लाश
बस्ती, जून 19 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के दुबौलिया थानांतर्गत दुधाधारी गांव के बाग में एक बुजुर्ग का शव संदिग्ध हाल में पेड़ से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की शव पर नजर पड़ी और मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और घर चले आए। इधर घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान इसी थानाक्षेत्र के मसहा गांव निवासी त्रिभुवन यादव (60) पुत्र वासुदेव यादव के रूप में की गई। थानाध्यक्ष दुबौलिया जीवन त्रिपाठी ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य संकलन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी。
पुलिस पूछताछ परिजनों ने बताया कि त्रिभुवन शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे घर से खेत की तरफ निकले थे। करीब डेढ़ घंटे बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.