चंदौली, जनवरी 3 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में लगातार पड़ रहे घने कोहरे और ठंड से लोग ठिठुरते नजर आ रहे है। शुक्रवार को भी जिले में सुबह घना कोहरा छाया रहा। जिससे दृश्यता काफी कम रही। सुबह घने कोहरा छाने के कारण रेल और सड़क मार्ग प्रभावित रहा। वाहनों के आवागमन में काफी परेशानी हुई। वहीं दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत रही लेकिन हवा के चलते धूप भी बेअसर दिखी। शाम होते ही गलन बढ़ते ही फिर घरों में लोग दुबक गए। जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान दस डिग्री रिकार्ड किया गया था। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री बढ़ोतरी होने से दिन में थोड़ी राहत रही लेकिन शाम होते ही गलन का असर फिर बढ़ गया। कड़ाके की ठंडी में लोगों का घरों से बाहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.