हाथरस, जनवरी 7 -- हाथरस। देश के पहाड़ी राज्यों में इन दिनों पड़ रही नदी, नाले और झरने झमा देने वाली प्रचंड सर्दी का असर मैदानी इलाकों में साफ दिखाई दे रहा है। जिसके चलते मैदानी इलाकों में प्रचंड सर्दी के तेवरों से लोगों को कोई राहत मिलती नहीं दिख रही। मंगलवार को भी सुबह से दोपहर तक समूचा शहर कोहरे के आगोश में सिमट रहा। ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में भारी गिरावट रही। गलन ने पूरे दिन लोगों की कंपकंपी छुड़ाए रखी। मंगलवार को भी सुबह से ही मौसम का मिजाज खराब रहा। जब सुबह लोग नींद से जागे तो समूचा शहर कोहरे के आगोश में सिमटा नजर आया। गली-मोहल्ले, कॉलोनी, बाजार और प्रमुख सड़क मार्गों पर सफेद धुंध की चादर तनी रही। कोहरे का सबसे ज्यादा असर यातायात पर दिखाई दिया। विजिबिलिटी कम होने की वजह से वाहन स्वामियों को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.