हल्द्वानी, जनवरी 6 -- हल्द्वानी, संवाददाता। तराई-भाबर के क्षेत्रों में इन दिनों सुबह से शाम तक मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को भी सुबह के समय मैदानी क्षेत्र घने कोहरे के आगोश में रहे, जिससे विजिबिलिटी शून्य रही। वहीं हल्द्वानी में दिन चढ़ते ही खिली गुनगुनी धूप ने लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत दी। लोगों ने छतों पर बैठकर धूप का आनंद लिया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। सुबह और शाम के समय सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक मौसम मुख्य रूप से सामान्य बना रहेगा। सुबह और शाम के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावनाएं बनी रहेंगी। शीतलहर का असर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.