नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- अंगूर को सुखाकर किशमिश बनाई जाती है, जिसे ड्राई फ्रूट्स में शामिल किया जाता है। किशमिश खाने में मीठी होती है और फायदेमंद भी। किशमिश में आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्निशियम और फाइबर जैसे अच्छे गुण पाए जाते हैं। कई लोग किशमिश को भिगोकर भी खाते हैं, इससे कई फायदे मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाना कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। भीगी किशमिश हर किसी को नहीं खानी चाहिए, चलिए बताते हैं इसे खाने से क्या नुकसान होंगे। पेट की समस्या- अगर किसी को पेट से जुड़ी समस्या जैसे पाचन, गैस, कब्ज, एसिडिटी, ऐंठन रहती है, तो उसे भीगी हुई किशमिश बिल्कुल नहीं खानी चाहिए। किशमिश में डाइट्री फाइबर ज्यादा होता है, जो पेट की समस्या को बढ़ा सकता है। ऐसे में आपका पाचन भी बिगड़ जाएगा। लो ब्लड प्रेशर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.