नोएडा, जून 21 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। शहर में रहने वाले एक व्यक्ति ने तरबूज से झाग निकलने और काटने पर प्रेशर से गैस निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उनका आरोप है कि तरबूज में केमिकल का इंजेक्शन लगाया गया, जिससे वह घर आने के बाद कुछ ही घंटे में खराब हो गया। सेक्टर बीटा-1 निवासी विनोद कसाना ने बताया कि वह रियल स्टेट से जुड़ा कार्य करते हैं। वह तीन दिन पहले में घर के पास स्थित रिलायंश स्टोर से दो तरबूज खरीदकर लाए थे। एक तरबूज को उन्होंने फ्रिज में रख दिया, जबकि दूसरा बाहर ही रखा था। वह सुबह के समय तरबूज लेकर आए थे, लेकिन शाम के समय बाहर रखे तरबूज में दो जगह से झाग निकलने शुरू हो गए। जब उन्होंने वह तरबूज बीच से काटा तो उसमें से तेज प्रेशर के साथ गैस निकली। उन्होंने आरोप लगाया कि तरबूज में कैमिकल मिलाया गया था। उन्होंने इ...