शामली, जून 7 -- शामली। रविवार को मौसम ने दिनभर लोगों को परेशान किए रखा। सुबह तेज धूप के बाद अचानक बूंदाबांदी होने से लोगों को कुछ देर राहत की उम्मीद जगी, लेकिन इसके बाद निकली तेज धूप और बढ़ी उमस ने हालात और अधिक मुश्किल बना दिए। दिनभर गर्मी और चिपचिपी उमस के कारण लोगों का बुरा हाल रहा। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सामान्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़ दिखाई दी तथा लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। रविवार सुबह से ही आसमान साफ रहने के कारण तेज धूप निकल आई थी। करीब 10 बजे कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम में बदलाव की उम्मीद जगी। हालांकि बूंदाबांदी अधिक देर तक नहीं चली और कुछ ही समय बाद फिर से तेज धूप निकल आई। बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से उमस और अधिक बढ़ गई, जिससे लोगों को गर्मी पहले से ज्यादा महसूस हुई। दोपह...