रामपुर, मार्च 16 -- जिले भर में रविवार को हुई बूंदाबांदी के बाद सोमवार को मौसम साफ है। धूप निकली हुई है, हालांकि तापमान में कमी देखने को मिली है और अन्य दिनों की अपेक्षा गर्मी का प्रकोप भी आज कम बना हुआ है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार आज भी जिले में हल्की बरसात हो सकती है। तेज हवाएं और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है। कृषि विभाग ने भी किसानों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। किसानों के लिए चेतावनी दी है कि गेहूं, सरसों, मटर, चना जैसी फसलें पकने के करीब हैं। ओले और तेज हवा से फसल गिरने, दाने झड़ने का खतरा है। कृषि विभाग की सलाह है कि पकी फसल काट लें, पौधों को सहारा दें, खेत में जल निकासी का इंतजाम रखें। फसल का बचाव करकर रखें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...