मुरादाबाद, फरवरी 16 -- मौसम में तेजी से बढ़ रही गर्माहट के बीच सोमवार सुबह आठ बजे के बाद अचानक कोहरा छा गया। कोहरे के साथ ही पुरवा हवा के चलने से वातावरण में नमी बढ़ गई। दो घंटे तक जमीन से आसमान तक सफेद कोहरे की चादर छाई नजर आई। मौसम का नजारा देखकर लोगों को बीते दिनों के कड़ाके की ठंड के दौर की याद ताजा हो गई। सुबह दस बजे के बाद कोहरे की चादर छंटना शुरू हुई और धूप चमकी। हालांकि, पूर्वान्ह के समय खिली धूप बीते कुछ दिनों की तुलना में काफी मद्धम नजर आई। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक मौसम का मिजाज कमोबेश ऐसा ही बना रहेगा। सुबह हल्का कोहरा या धुंध छा सकती है, लेकिन, दिन में लगभग साफ आसमान के साथ धूप खिली रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.