कानपुर, मार्च 11 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। मंगलवार घने कोहरे के साथ दिन का आगाज हुआ। असामान में छाए कोहरे की वजह से हाई-वे व प्रमुख सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही।लेकिन सूरज निकलते ही मौसम फिर से तल्ख हो गया। दोपहर में तेज धूप के साथ पारा सामान्य से सात डिग्री ऊपर पहुंचने से बढी गर्मी के कारण राहगीर छाया तलाशते दिखे।जनपद में होली के बाद से ही चटख धूप व तापमान में हो रहे इजाफे ने मौसम को तल्ख कर दिया है। सोमवार को दिन भर तेज धूप से लोग परेशान रहे। रात में भी पारा सामान्यसे सवा चार डिग्री ऊपर रहा। लेकिन मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। घने कोहरे व ठंडी हवा के साथ दिन शुरू हुआ।पूरा इलाका कोहरे के आगोश में सिमटने से हाई वे व प्रमुख सड़कों पर फर्राटा भरने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। कई दिन ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.