भदोही, मार्च 11 -- ज्ञानपुर, संवाददाता।जिले में इधर दो दिनों से सुबह कोहरे की आमद बनी है। इस बीच, मंगलवार को धुंध भी पूरे दिन बनी रही। आगामी एक दो दिनों में बूदाबांदी के आसार है। उधर, मौसम में रह-रहकर हो रहे बदलाव के कारण लोग तेजी के साथ बीमार पड़ रहे हैं। सरकारी एवं निजी अस्पतालों में मरीजों की भरमार देखी जा रही है। बता दें कि इस साल ठंड एक माह से ज्यादा समय तक अच्छी पड़ी। गत दिनों मौसम साफ होने के कारण लोगों को राहत मिली थी। इस बीच, सूबे के अन्य जनपदों में बरसात एवं बर्फबारी के कारण एक बार फिर मौसम बदला। इसके कारण तीन दिनों तक कोहरे का असर देखा गया। मंगलवार को सुबह कोहरा नजर आया जबकि पूरे दिन धुंध बनी रही। ऐसे में बरसात होने पर सरसों, गेहूं, चना, मटर समेत अन्य फसलों को नुकसान होगा।कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवा...