अलीगढ़, जनवरी 17 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शुक्रवार की सुबह कोहरे की चादर के साथ शुरू हुई। तड़के से ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। सुबह की सैर पर निकलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर हाईवे और बाहरी इलाकों में कोहरे का असर अधिक दिखा। ठंडी और नम हवा के कारण गलन महसूस की गई। सुबह करीब आठ बजे के बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा। धीरे-धीरे कोहरा छंटा और धूप खिल उठी। धूप निकलने के साथ ही सर्द हवा का असर कुछ हद तक कम हुआ। लोगों ने राहत की सांस ली। बाजारों और चौराहों पर चहल-पहल बढ़ने लगी। धूप की मौजूदगी से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे ठिठुरन कम हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 04.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.