मधुबनी, जनवरी 11 -- मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम। जिले में हर दिन मौसम का मिजाज बदल रहा है। कभी सुबह में धूप तो कभी दिनभर घना कोहरा। रविवार सुबह घना कोहरा से पांच मीटर भी विजिबिलिटी नहीं थी। इससे ट्रेन और बसों का परिचालन प्रभावित हुआ। बाइक चालकों को सबसे अधिक परेशानी हुई। सुबह नौ बजे तक घने कोहरा के कारण वाहन चालकों को दिन में लाइट जलाकर सफर करना पड़ा। सुबह में कोल्ड वेब से कनकनी भी बढ़ गयी। सुबह में धूप नहीं निकलने से जन जीवन ठहर सा गया। बच्चों और बुजुर्गो को अधिक परेशानी हुई। लेकिन दोपहर में धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। दोपहर बाद धूप निकलने पर लोग घरों से बाहर निकले। सड़कों पर चहल पहल बढ़ गई। बाजार में रौनक आ गई। बच्चे खेल कूद को बाहर निकले। वरीय नागरिक बी एन झा, डा.सीएम झा, डा. एस के दास ने बताया कि सुबह में कोल्ड वेब एवं घना कोहरा क...