गौरीगंज, फरवरी 4 -- अमेठी। मंगलवार को जिले में हुई बरसात के बाद एक बार फिर ठंड लौट आई है। बुधवार की सुबह जहां घना कोहरा रहा, वहीं दोपहर बाद धूप खिल गई। पछुआ हवाओं ने लोगों को ठंड का अहसास कराया। वहीं छोटे-छोटे बच्चे सुबह ठंड से कांपते हुए स्कूल गए। दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते कई दिनों से आसमान साफ रहने से लोगों को ठंड से राहत मिल गई थी। ज्यादातर लोगों ने फुल जैकेट की जगह हाफ जैकेट पहनना शुरू कर दिया था। लेकिन मंगलवार की सुबह अचानक बरसात होने और हवाएं चलने से मौसम में ठंड वापस लौट आई। बुधवार की सुबह लोग जब सोकर उठे तो उनका सामना घने कोहरे से हुआ। छोटे-छोटे बच्चे कोहरे के बीच ही स्कूल गए। वहीं आम लोगों की दिनचर्या पर भी कोहरे का प्रभाव पड़ा। दोपहर बाद आसमान में सूर्यदेव के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.