लखीमपुरखीरी, मार्च 12 -- जिले में बुधवार को मौसम का मिजाज कुछ बदला हुआ नजर आया। सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई, जबकि दिन चढ़ने के साथ हल्की धुंध बनी रही। तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, फिर भी धुंध के कारण लोगों को तेज धूप से कुछ राहत मिली। वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिनभर आसमान में हल्की बदली और धुंध के कारण तेज धूप सीधे तौर पर जमीन तक नहीं पहुंच पाई। इससे दोपहर के समय भी मौसम ज्यादा गर्म नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि तेज धूप की तुलना में धुंध वाला मौसम कुछ राहत देने वाला महसूस हुआ। प्रदूषण के स्तर में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 134 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। जानकारों के अनुसार यदि मौसम की यही...