देहरादून, अप्रैल 22 -- मसूरी। संवाददाता पर्यटन नगरी में सीजन शुरू होते ही जाम की समस्या से लोग परेशान हैं। लंढौर क्षेत्र में सुबह के समय सप्लाई वाले वाहनों से जाम लग जाता है। इससे स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है व उन्हें जाम लग जाने के कारण स्कूल पहुंचने में देरी हो जाती है।स्थानीय लोगों ने बताया कि मसूरी में स्कूली बच्चों के जाने का समय सुबह साढ़े सात बजे से सवा आठ बजे तक होता है। बच्चे वाहनों से स्कूल जाते हैं। लेकिन उसी समय टिहरी की ओर से दूध सब्जी लाने वाले वाहनों व देहरादून से दूध व अन्य सामान लाने वाले वाहनों के आमने सामने आ जाने से जाम लग जाता है। स्कूली बच्चों के वाहन इस जाम में फंस जाते है। कई बार तो आपस में विवाद हो जाता है व अभद्रता की जाती है। ऐसे में स्कूली बच्चों को जहां स्कूल जाने में देरी होती है। स्थानीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.