संतकबीरनगर, दिसम्बर 15 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में कड़ाके की सर्दी अपने शबाब पर है। सुबह के समय गलन भरी ठंडक लोगों को परेशान कर रही है। वहीं दिन में निकली धूप लोगों को राहत पहुंचा रही है। शाम को चार बजे के बाद से ही गलन फिर बढ़ने लग रही है। सुबह के समय शहर में मजदूरी करने के लिए आने वालों को मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। गलन मजदूरों के साथ साथ खेती किसानी करने वालों को भी परेशान कर रही है। तापमान तेजी से लुढ़कता जा रहा है। तापमान दस डिग्री सेल्सियस के करीब आ गया है। इसकी वजह से हाथ पैर सुन्न होता जा रहा है। ठिठुरन की वजह से लोग घरों में दुबके हुए हैं। कोहरा नहीं पड़ रहा है फिर भी तापमान गिर कर 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ठंडक की वजह से बूढ़ों से लेकर बच्चों तक को परेशानी उठानी पड़ रही है। पहाड़ो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.