प्रयागराज, जनवरी 31 -- कोहरे के चलते शनिवार को रेल यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। हालात ऐसे रहे कि प्रीमियम श्रेणी की ट्रेनें भी रफ्तार नहीं पकड़ सकीं। वंदे भारत, राजधानी और शताब्दी जैसी ट्रेनों से सफर करने वाले यात्री भी घंटों की देरी से परेशान हुए। नई दिल्ली से आने वाली कई ट्रेनें सुबह के बजाय दोपहर में प्रयागराज पहुंचीं, जिससे यात्रियों में भारी नाराजगी रही। यात्रियों ने हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायतें कीं। प्रयागराज एक्सप्रेस सुबह सात बजे की जगह करीब सात घंटे देरी से दोपहर दो बजे सूबेदारगंज स्टेशन पहुंची, जबकि हमसफर एक्सप्रेस करीब 6 घंटे 45 मिनट की देरी से प्रयागराज जंक्शन पहुंची। राजधानी एक्सप्रेस करीब पांच घंटे रीशेड्यूल रही, वहीं शिवगंगा एक्सप्रेस भी पांच घंटे देरी से पहुंची। वंदे भारत एक्सप्रेस की स्थिति भी अलग नहीं रही। नई दिल्ली से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.