सुबह की सुनहरी किरणों के बीच संगम तट पर दिया योग का संदेश
प्रयागराज, जून 21 -- संगम नोज पर रविवार की सुबह सामान्य दिनों की तुलना में कुछ खास थी। सुबह सूर्य की सुनहरी किरणों के बीच संगम की रेती पर हजारों श्रद्धालु आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करने के लिए चहलकदमी कर रहे थे। वहीं, संगम तट पर आठ हजार लोगों ने प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की अगुवाई में योग के माध्यम से स्वस्थ रहने का संदेश दिया। सुबह संगम स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की आस्था और योग साधना में जुटे लोगों का उत्साह एकसाथ नजर आया। कोई आस्था की डुबकी लगाने पहुंचा था तो कोई योग के जरिए स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ा रहा था। यह भी पढ़ें- संस्थाओं-संगठनों की ओर से उत्साह से किया गया योगासन संगम तट पर यह दृश्य आस्था, अनुशासन और स्वास्थ्य जागरूकता का अनोखा संगम बना रहा। योग कार्यक्रम के दौरान संगम की ओर जाने वाले मार्गों पर यातायात व्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.