सुबह की शुरुआतसुबह की शुरुआत तीखी धूप, शाम झमाझम बारिश
रामगढ़, मई 11 -- रामगढ़,नगर प्रतिनिधि सुबह की शुरुआत तीखी धूप से हुई और शाम ढलते ही झमाझम बारिश शुरू हुई। शहर व आसपास क्षेत्र में सोमवार को झमाझम बारिश हुई। मौसम सुहाना हो गया। अपराहन 4 बजे के लगभग बारिश शुरू हुई। 1 घंटे तक झमाझम बारिश होती रही। बारिश की रफ्तार काफी तेज रही। जो आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बना। हालांकि दिन में तेज धूप के बाद बारिश से मौसम सुहाना हो गया। आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल लिया। देर शाम तक वातावरण में ठंड के साथ,बादलों से अंधेरा पसरा रहा है। बेमौसम बरसात से वातावरण में ठंडक तो घुल गई है, लेकिन आम जनजीवन पूरी तरह पटरी से उतर गया है। आकाश में मंडराते काले बादल संकेत दे रहें है, देर रात तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। -लोगों का कहना है, बेमौसम लगातार बारिश हो रही है, इस का सबसे बुरा असर व्यापार पर पड़ रहा है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.