औरैया, जून 12 -- औरैया, संवाददाता। सुबह हुई हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को कुछ राहत जरूर दी, लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं दिख रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले सप्ताह जिले में एक बार फिर तापमान तेजी से बढ़ेगा और पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में लोगों को फिर से झुलसाने वाली गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है। पिछले कई दिनों से जिले में पड़ रही प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल थे। शुक्रवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ली और हल्की बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलने लगीं। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने राहत महसूस की। सुबह के समय पार्कों, सड़कों और बाजारों में लोगों के चेहरे पर सुकून दिखाई दिया। किसानों और मजदूरों को भी कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिली। हालांकि ...