अररिया, दिसम्बर 10 -- अररिया, निज प्रतिनिधि तापमान में गिरावट आने से सुबह और शाम ठंड का असर बढा हैं। ठंड के प्रकोप बढ़ते ही हड्डी व जोड़ो में दर्द के मरीजों की तादाद बढ़ने लगी है। पिछले करीब एक पखवाड़े से सरकारी और निजी अस्पतालों में वायरल बीमारियों के साथ जोड़ों में दर्द की शिकायत लेकर भी पहुंच रहे हैं। इसमें सबसे अधिक अधेड़ व बुजुर्ग मरीज शामिल नजर आते हैं। सरकारी अस्पतालों में हड्डी रोग के विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं रहने के कारण ऐसे मरीजों को सामान्य चिकित्सको से ही ईलाज कराना पड़ता है। इस दौरान चिकित्सक उन्हें आवश्यक दवाओं के साथ-साथ के साथ साथ ठंड में सावधानी बरतने की हिदायत देते नजर आए। इसी तरह निजी अस्पतालों में भी ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ी हुई है। इसके अलावा वायरल बीमारियों के भी ज्यादातर मरीज पहुंच रहे हैं। सर्दी खांसी और बुखार आदि से पीड़ित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.