वाराणसी, मई 19 -- वाराणसी। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की प्रभाती में सोमवार को अस्सी घाट पर युवा कलाकार जयंतिका डे का शास्त्रीय गायन हुआ। उन्होंने राग देसी में विलंबित एक ताल और तीन ताल में निबद्ध बंदिशों का सुरीला गायन किया। समापन भजन से हुआ। उनके साथ तबला पर श्रीकांत मिश्र एवं हारमोनियम पर ऋतिक शुक्ल ने संगत की। संस्था के संस्थापक सचिव डॉ.रत्नेश वर्मा ने कलाकार को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...