सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की प्रभाती में शनिवार को लवली शर्मा का शास्त्रीय गायन हुआ।
वाराणसी, अप्रैल 26 -- वाराणसी। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की प्रभाती में शनिवार को लवली शर्मा का शास्त्रीय गायन हुआ। उन्होंने राग बिलासखानी तोड़ी की अवतारणा की। विलंबित एक ताल और द्रुत तीन ताल में पारंपरिक बंदिशें सुनाने के बाद समापन भजन से किया। उनके साथ तबला पर दीप घोष एवं हारमोनियम पर प्रवीण कुमार सिंह ने संगत की। संचालन डॉ. प्रीतेश आचार्य ने किया। यह भी पढ़ें- महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मंच कला विभाग में शनिवार को 'सितार वादन में गायकी एवं तंत्रकारी' विषयक विशेष व्याख्यान हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.