आशीष दीक्षित, मार्च 16 -- सुबह उठते या दिन में एक साथ तीन-चार गिलास पानी पीने की आदत को अक्सर पेट साफ रखने या 'हाइड्रेटेड रहने' का तरीका मान लेते हैं, लेकिन वर्ल्ड ग्लूकोमा वीक के दौरान कानपुर स्थित जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। माना गया कि एक साथ अत्यधिक पानी पीना आंखों की रोशनी पर बड़ा खतरा बन सकता है। खासकर ऐसे लोगों के लिए जो ग्लूकोमा के मरीज या इसके शुरुआती लक्षण वाले हैं। ग्लूकोमा वीक के दौरान आए मरीजों का वाटर ड्रिंकिंग टेस्ट किया गया। 40 से 60 साल की आयु के मरीजों में से 25% मरीजों की आंखों का दबाव बढ़ा मिला। उनकी आंखों का दबाव 7 से 8 मिलीमीटर मरकरी तक बढ़ा पाया गया। इससे ऑप्टिक नर्व को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ जाता है और धीरे-धीरे दृष्टि कमजोर होने लगती है। डॉक्टरों के मुताबिक, स्वस्थ आंखों में साम...