शामली, मार्च 6 -- शुक्रवार सुबह जिले में आसमान में घना फॉग छाए रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। धुंध और प्रदूषण के कारण कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई, वहीं आंखों में जलन की शिकायत भी सामने आई। सुबह के समय जब लोग घरों से बाहर निकले तो आसमान में धुंध की मोटी परत दिखाई दी। इसके चलते दृश्यता भी कुछ समय के लिए प्रभावित रही। राहगीरों और वाहन चालकों को सावधानी बरतते हुए अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा। कई लोगों ने बताया कि हवा में प्रदूषण अधिक होने के कारण गले में खराश और आंखों में जलन की समस्या महसूस हुई। लोगों के बीच यह भी चर्चा रही कि खाड़ी क्षेत्र में ईरान तथा अमेरिका-इजराइल के बीच जारी तनाव और युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण वातावरण पर असर पड़ सकता है, जिससे प्रदूषण का स्तर बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इस स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.