सीवान, मार्च 30 -- सीवान। जिले के सिसवन थाने के सुबही व गंगपुर सिसवन गांव में बिजली कंपनी की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान तीन लोग अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल करते पकड़े गए। सुबही में एक पर 55184 दूसरे पर 19171 राजस्व क्षति का आरोप लगाया गया है। गंगपुर सिसवन में एक पर 14266 व दूसरे पर 39055 का जुर्माना लगाया गया है। इस संबंध में चैनपुर जेई अवधेश कुमार ने एफआईआर के लिए सिसवन थाने में आवेदन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...