सुप्रीम कोर्ट से AAP विधायक चैतर वसावा को राहत, 3 दिन की अंतरिम जमानत दी; शर्तें?
नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात से आम आदमी पार्टी के विधायक चैतर वसावा को उनके बीमार सौतेले भाई की देखभाल के लिए मानवीय आधार पर 3 दिन की अंतरिम जमानत दी है। अंतरिम जमानत के दौरान AAP विधायक चैतर वासवा को राजनीतिक गतिविधियों, मीडिया से बातचीत और सार्वजनिक सभाओं से दूर रहने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि चैतर वसावा को 2023 में वन अधिकारियों पर हमले के मामले में 7 साल जेल की सजा मिली है।3 दिन की अंतरिम बेल जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की पीठ ने रिकॉर्ड पर रखे गए मेडिकल दस्तावेजों पर विचार किया। पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता चैतर वसावा की मांग मानवीय आधार पर विचार करने योग्य है। चैतर वासवा के सौतेले भाई की हालत नाजुक है। यह ऐसी परिस्थिति है, जिसमें राहत दी जानी चाहिए। चैतर वसावा को 3 दिन की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.